जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है।15 जनवरी को माघ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है।आज के दिन बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार को भगवान गणेश और बुध देव की पूजा की जाती है|बुधवार को गणेश जी की पूजा करने से सुख-शांति और समृद्धि मिलती है| अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 15 जनवरी 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान |
मेष राशि - (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
वृष राशि - (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मिथुन राशि - (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
कर्क राशि - (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सिंह राशि - (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कन्या राशि - (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
तुला राशि - (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
वृश्चिक राशि - (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
धनु राशि - (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
मकर राशि - (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
कुंभ राशि - (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
मीन राशि - (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मेष राशि:-मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों को लेकर मन परेशान हो सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें। काम को लेकर व्यस्तता रह सकती है। लाइफस्टाइल प्रभावित हो सकती है। अपनों का साथ मिलेगा। धन खर्च पर नजर रखें।
वृषभ राशि:-वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। उच्चाधिकारियों का साथ मिलने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा। लेकिन, परिवार से दूर जाना पड़ सकता है।
मिथुन राशि:-मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ परिणामों को प्रदान करेगा। हालांकि लव लाइफ को लेकर मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें।
कर्क राशि:-कर्क राशि वालों के लिए आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बेकार के गुस्से से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। किसी टास्क को पूरा करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ व स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सिंह राशि:-सिंह राशि वालों को आज आर्थिक व व्यावसायिक रूप से अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार होगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है।
कन्या राशि:-कन्या राशि वालों का आज मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार के लिए पिता से धन मिल सकता है। आय के साधन बन सकते हैं। पिता व संतान का साथ मिलेगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
तुला राशि:-तुला राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में बैलेंस बनाकर रखें। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए आय व व्यय के बीच बैलेंस बनाकर चलें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
वृश्चिक राशि:-वृश्चिक राशि वालों को नौकरी में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। माता का साथ मिलेगा। पिता की सेहत का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आज मुनाफा होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
धनु राशि:-धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कला या संगीत की ओर रुझान बढ़ सकता है। कारोबार में भागदौड़ ज्यादा रहेगी। नौकरी के लिए अगर इंटरव्यू शेड्यूल है तो सफलता मिल सकती है। आय में वृद्धि होगी।
मकर राशि:-मकर राशि वालों के लिए आज सितारे प्रतिकूल हैं। परिस्थितियां थोड़ी कष्टकारी हो सकती हैं। मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। बुद्धि से जुड़े कार्यों से आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिल सकता है।
कुंभ राशि:-कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। हालांकि कुछ कार्यों में आपको आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। लेकिन मन में नकारात्मक विचारों से बचना चाहिए। कारोबार में वृद्धि होगी। अपनों का साथ मिलेगा। आर्थिक रूप से स्थिति में सुधार होगा।
मीन राशि:-मीन राशि वालों को आज कोई अज्ञात भय सता सकता है। संतान की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। लेकिन कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। इनकम के नए सोर्स बनेंगे। निवेश के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.