राजस्थान में पहली बार रिश्वत मामले में विधायक गिरफ्तार

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जयपुर में बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने बागीदौरा बीएपी विधायक जयकृष्ण पटेल को 20 लाख रुपए की रिश्वत मामले में गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि घूस के 20 लाख रुपए लेकर उनका आदमी फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि विधायक ने ढ़ाई करोड़ की डिमांड की थी। गौरतलब है कि एसीबी ने पहली बार किसी विधायक को रिश्वत मामले में पकड़ा है।

भारतीय आदिवासी पार्टी के विधायक जयकृष्ण पटेल के खिलाफ कार्रवाई डीजी रवि प्रकाश मेहरड़ा, एडीजी स्मिता श्रीवास्तव, डीआईजी राहुल कोटोकी के निर्देश में की गई। 

विधानसभा उप चुनाव में भारतीय आदिवासी पार्टी ने बागीदौरा सीट पर जय कृष्ण पटेल को चुनावी मैदान में उतारा था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सुभाष तंबोलिया को 51,434 मतों के प्रभावशाली अंतर से हराया। जयकृष्ण पटेल को कुल 1,22,573 वोट प्राप्त हुए, जबकि बीजेपी उम्मीदवार को 71,139 वोट मिले। यह सीट मौजूदा विधायक और पूर्व मंत्री महेंद्रजीत मालवीया के इस्तीफे के बाद खाली हुई।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments