पद्मश्री रामगोपाल विजयवर्गीय की स्मृति में आर्ट कैंप का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) पद्मश्री रामगोपाल विजयवर्गीय म्यूज़ियम में पांच दिवसीय कला शिविर बुधवार 30 अप्रैल 2025 से रविवार 4 मई 2025 तक आयोजित हुआ। इस तपती गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में युवा कलाकारों ने भाग लिया।


शिविर का उदघाटन कमल विजयवर्गीय ने स्व. रामगोपाल विजयवर्गीय के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीपप्रज्वलन के साथ किया। उन्होंने कहा कि विजयवर्गीय का महाप्रयाण अक्षय तृतीया के दिन ही हुआ। चित्रकार व कवयित्री डॉ. अन्नपूर्णा शुक्ला भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। उन्होंने कलाकारों के उत्साहवर्धन हेतु कई उपयोगी टिप्स भी दिए। उन्होंने रामगोपाल विजयवर्गीय के साथ अपनी कुछ स्मृतियां भी साझा कीं।

समारोह के समन्वयक व संयोजक प्रबोध कुमार गोविल ने बताया कि शिविर में कलाकारों द्वारा बनाए गए चित्रों में से म्यूज़ियम में प्रदर्शन के लिए चित्रों का चयन किया गया है। इन्हीं में से चुनिंदा स्तरीय कलाकृतियों को 5000 रू प्रत्येक के नकद पुरस्कार भी प्रदान किए गए। कुछ कलाकृतियों को रू 1100 के सांत्वना पुरस्कार से भी नवाज़ा गया। सभी भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिए गए । इन चित्रों को शिविर के अंतिम दिन देखने वालों के लिए प्रदर्शित किया गया जहां इनका अवलोकन करने वालों में शहर के कई कलाकार तथा साहित्य प्रेमी भी शामिल रहे। इस अवसर पर अतिथियों ने रामगोपाल विजयवर्गीय के चित्रों को देखने का अवसर भी पाया।

समापन समारोह में स्व. राम गोपाल विजयवर्गीय के साहित्यिक अवदान पर भी विश्लेषणात्मक चर्चा की गई जिसमें सर्व नरेंद्र शर्मा कुसुम, विनोद भारद्वाज, वीना चौहान, कविता मुखर, रमेश खत्री, डॉ. संजीव चौधरी, रेणु शाही आदि शामिल रहे। नरेंद्र शर्मा कुसुम ने कहा कि राम गोपाल विजयवर्गीय की कला और साहित्य देश ही नहीं बल्कि समय की धरोहर है जो अन्य रचनाकारों की प्रेरणा बनी रहेगी। विजयवर्गीय की कुछ साहित्यिक रचनाओं का पाठ भी इस अवसर पर किया गया। कविता मुखर और शिल्पी ने उनकी कविता का पाठ किया।

भाग लेने वाले सभी कलाकारों के प्रोत्साहन स्वरूप ट्रस्ट द्वारा यह निर्णय लिया गया कि सभी को 500 रू. का नकद भुगतान किया जाए।

इस शिविर का परिणाम निम्नानुसार रहा - 

1. 5000 रू  संध्या

2. 5000 रू गोरल कंसल 

3. 5000 रू गौरव सोनी 

4. 5000 रू हर्ष कुमार सैन 

5. 5000 रू विपुल दाधीच

6.सांत्वना पुरस्कार 1100 रू सौरभ यादव 

7. सांत्वना पुरस्कार 1100 रू मनस्विनी 

8. सांत्वना पुरस्कार 1100 रू शीला पुरोहित 

9. सांत्वना पुरस्कार 1100 रू अनंत विजयवर्गीय 

ट्रस्ट द्वारा पिछली सभी प्रतियोगिताओं से कुछ कलाकृतियों को जापान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन के लिए भी चुना गया। कमल विजयवर्गीय ने बताया कि भविष्य में जापान के कलाकारों की कृतियां भी देखने के लिए यहां उपलब्ध हो सकेंगी।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments