जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
उदयपुर (संस्कार सृजन) राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच जयपुर द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती महोत्सव के शुभारंभ पर 16 दिसंबर को भारत नेपाल संस्कृतिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें कई प्रतिभाओं को अटल सेवा श्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा |
उदयपुर जिले के गांव डाकन कोटड़ा निवासी योग प्रशिक्षक प्रीतम सिंह चूंडावत को उत्कृष्ट कार्य करने पर अटल सेवा श्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा | चूंडावत नेशनल योग रेफरी और शिवोहम योग केंद्र उदयपुर के निदेशक हैं |
सांस्कृतिक सचिव विवेक स्वामी ने बताया कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच एवं इंडो नेपाल समरसता आर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वाधान में जयपुर के पांच्यावाला, सिरसी रोड स्थित रतन बाग मैरिज गार्डन में प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जाएगा | कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति के पुनरुत्थान एवं भारत को संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद में वीटो पावर के साथ स्थायी सदस्यता दिलाना है |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





