जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं शहर में बार एसोसिएशन के चुनावों में अध्यक्ष पद पर श्रवण कुमार चोपड़ा अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं । श्रवण कुमार चोपड़ा को 172 वोट प्राप्त हुए हैं । मुख्य निर्वाचन अधिकारी हेमाराम चौधरी, पवन कुमार प्रजापति, विनोद शर्मा और नानूराम जाट, सहायक चुनाव अधिकारी प्रवीण कुमार तंवर और आरएस भदाला ने विजेता प्रत्याशियों को जीत के बाद शपथ दिलाई।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बार एसोसिएशन कार्यालय से लेकर प्राचीन गढ़ गणेश मंदिर तक विजय जुलूस निकाला और वकीलों ने विजेता प्रत्याशियों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
अध्यक्ष पद के लिए बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रवण कुमार चौपड़ा को 172 वोट प्राप्त हुए और राजेंद्र कुमार शर्मा को 148 वोट प्राप्त हुए। वहीं महेंद्र कुमार सैनी को 127 वोट प्राप्त हुए और धीरेंद्र सैनी को 37 वोट प्राप्त हुए। श्रवण कुमार चोपड़ा को 24 वोटों से अध्यक्ष पद के लिए विजयी घोषित किया गया।
उपाध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार शर्मा को 123 वोट प्राप्त हुए। वहीं अजय सिंह शेखावत को 254 वोट और जटाशंकर यादव को 106 वोट प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर अजय सिंह शेखावत ने 131 वोटों से जीत दर्ज की । महासचिव पद के लिए अश्वनी कुमार को 154 वोट मिले। वहीं कुंज बिहारी कुमावत को 331 वोट प्राप्त हुए। जिसमें महासचिव पद के लिए कुंज बिहारी कुमावत ने 177 वोटों से जीत दर्ज की है।
गौरतलब है कि कोषाध्यक्ष पद के लिए रोहित यादव, संयुक्त सचिव पद के लिए गौरी शंकर गुर्जर, सांस्कृतिक सचिव पद के लिए अभिषेक बदाला, पुस्तकालय सचिव के लिए संजय नटवाड़िया और कार्यकारिणी सदस्य के लिए कमलराज, सुरेंद्र कुमार घील, अरुण यादव और राजेश कुमार गौरा को पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका था |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





