जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
उदयपुर (संस्कार सृजन) बेदला स्थित अपना घर आश्रम उदयपुर के द्वारा नानू (नानालाल) प्रभुजी को दिनेश जाट की सूचना पर नाथद्वारा बस स्टैंड से रेस्क्यू किए गए थे। आश्रम प्रभारी सुल्तान सिंह ने बताया कि प्रवेश के समय प्रभुजी काफी आक्रोशित थे। आश्रम में प्रवेश के बाद इनकी नियमित सेवा, उपचार प्रारंभ किया गया। तत्पश्चात नानू प्रभुजी के मानसिक स्वास्थ्य में सुधार हुआ |
इसी बीच इनके परिवारजन खोजते हुए नाथद्वारा बस स्टैंड पहुंचे जहां से राहगीरों से पता चला कि उन्हें अपना घर आश्रम उदयपुर में सेवा एवं उपचार हेतु भर्ती करवा दिया गया है। सूचना प्राप्त होते ही इनके परिजन चाचा के लड़के रमेश चंद्र शर्मा नानू प्रभु जी को लेने अपना घर आश्रम उदयपुर में आए । इनके भाई के द्वारा बताया गया कि यह घर से लगभग 5-6 माह पूर्व निकल गए थे , क्योंकि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी काफी समय से उनके परिजन इनको खोज रहे थे। आज अपना घर आश्रम में इनको देखकर मन प्रसन्न हुआ। परिवारजनों की पूर्ण पुष्टि कर एवं आश्रम की आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर नानू प्रभुजी को चचेरे भाई रमेश चंद शर्मा के साथ ग्राम आकोदडा, पंचायत पाखंड (रामपुर), तहसील नाथद्वारा राजसमंद , राजस्थान के लिए सकुशल विदा किया गया।
आश्रम सचिव गोपाल कनेरिया ने जानकारी दी कि वर्तमान में आश्रम में 50 प्रभुजी निवासरत हैं। जिनकी नियमित सेवा ,उपचार और काउंसलिंग की जाती है। काउंसलिंग के दौरान उनके द्वारा बताई गईं जानकारी के आधार पर उनके परिजनों का पता लगाकर उन्हें पुनः परिवार से मिलाने का काम किया जाता हैं। आश्रम की स्थापना से अभी तक कुल 70 प्रभुजी को उनके परिजनों से मिला दिया।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





.jpeg)
