जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
बालोतरा (संस्कार सृजन) धनवा फांटा (ऊचिया) के समीपवर्ती खेत में बुधवार सुबह जाली में फसने से नीलगाय का पिछला पैर मुड़ गया | इस दौरान खेत़ में खड़े रामाराम की नजर घायल नीलगाय पर पड़ी तो उन्होंने पर्यावरण प्रेमी नरसाराम चौधरी को फोन लगाकर सारी जानकारी दी |
इस अवसर पर वन्यजीव प्रेमी नरसाराम चौधरी ने वन विभाग टीम सिणधरी को जानकारी दी। कुछ ही समय में निजी गाड़ी द्वारा नीलगाय को रेस्क्यू सेंटर सिणधरी भेज दिया | इस सराहनीय कार्य के लिए सिणधरी वन विभाग टीम ने नरसाराम दाखां की प्रशंसा की। इस मौके पर पर्यावरण प्रेमी नरसाराम चौधरी दाखां, रामाराम, चेनाराम, गुलाब खां, कालुराम, राजाराम आदि मौजूद रहे |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





