72 वर्ष के साधारण ग्रामीण पृष्ठभूमि के नागरिक ने दिखाया कारनामा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

दिल्ली (संस्कार सृजन) रोहिणी सेक्टर 7, नाहरपुर गांव के निवासी कृष्ण कुमार यादव ने ऐसे कारनामे कर दिए हैं जिनको करने के लिए अदम्य साहस, जिंदा दिली व रोमांच पूर्ण जज्बे से भरपूर ऊर्जा की आवश्यकता होती है।

रतन कुमार ने बताया कि मेरे बड़े भाई कृष्ण कुमार यादव पैराग्लाइडिंग, जिप लाइनिंग, बंजी जंप इंग, स्विंग जंप, टेंडन स्काईडाइविंग और सोलो स्काई डाइविंग जैसी 6 साहसिक  गतिविधियां सफलतापूर्वक पूरी कर अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स व एशिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज कर लिया है |

अमूमन उम्र के इस पड़ाव पर आमजन अपने जीवन की भाग दौड़, जिम्मेदारियों व स्वास्थ्य समस्याओं में उलझ कर रह जाते हैं | यादव ने यह साबित कर दिया की जीवन को सभी जिम्मेदारियाँ निभाते हुए जिंदा दिली के साथ जीना चाहिए | यह साहसिक कार्यकलाप सभी देशवासियों को प्रेरणा देते हैं की जीवन को जुझारू रूप से जीना व छोटी-मोटी दिक्कतों, विफलताओं मुसीबत से घबराना नहीं चाहिए व अपने सपनो को पूरा करने का प्रयत्न करना चाहिए।

कृष्ण कुमार यादव व उनके परिवार को इन उपलब्धियों पर हार्दिक बधाइयाँ देना चाहते हैं तथा कामना करते हैं कि भविष्य में और ऊंचाइयों को छुए तथा अपने देश, प्रदेश, समाज, परिवार का नाम रोशन करते रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments