जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) श्री राधा गोविंद राजकीय महाविद्यालय कंवर नगर ब्रह्मपुरी जयपुर में मानवाधिकार क्लब, स्काउट (रेंजर व रोवर) तथा एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्ष कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर स्नेह शर्मा ने कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. विश्राम मीणा का स्वागत किया। डॉ. विश्राम मीणा ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार घोषणा पत्र एवं मानवाधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
मीणा ने बताया कि मानव के सर्वांगीण विकास के लिए मानवाधिकार अत्यंत आवश्यक हैं। इसलिए मानवाधिकारों का संरक्षण किया जाना बहुत महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही लोगों को मानवाधिकारों के बारे में जागरूक किया जाने की भी आवश्यकता है। इसीलिए सभी देशों की सरकारों एवं संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के दो विद्यार्थियों बंटी बैरवा एवं मधु द्वारा भी मानवाधिकार विषय पर पत्र वाचन किया गया ।
इस दौरान मंच संचालन डॉ. अजय कुमार जाखड़ ने किया। इस अवसर पर मानवाधिकार क्लब के प्रभारी डॉ. महेश कुमार निठारवाल, एनएसएस प्रभारी डॉ. विवेक कुमार चूलेट, स्काउट रेंजर व रोवर प्रभारी,डॉ. कविता साहनी एवं महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे । अंत में महाविद्यालय के मानवाधिकार क्लब प्रभारी डॉ. महेश निठारवाल द्वारा मुख्य वक्ता का धन्यवाद ज्ञापित करके व्याख्यान माला का समापन किया गया।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.






.jpeg)