जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्राम पंचायत इटावा भोपजी में बनने वाले अटल पथ ढहर दुग्ध डेयरी से दौलत सिंह का बास होते हुए भोमिया जी की जोड़ी चिमनपुरा की ओर के निर्माण कार्य का पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने शुभारंभ किया। इस मौक़े पर ग्रामवासियों द्वारा अटल पथ की स्वीकृति और कार्य शुभारंभ पर ग्रामवासियों द्वारा पूर्व विधायक शर्मा का अभिनंदन किया गया।
अटल पथ योजनांतर्गत ग्राम ईटावा भोपजी में स्वीकृत ढहर दुग्ध डेयरी से दौलत सिंह का बास होते हुए भोमिया जी की जोड़ी चिमनपुरा की ओर 2.7 किलोमीटर लंबाई के निर्माण में 4.5 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
पूर्व विधायक शर्मा ने सड़क स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में गांवों को शहरों, बड़े कस्बों या जिले की मेजर सड़कों से बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए अटल पथ बनाने की योजना शुरू की है, जिसमे विधानसभा क्षेत्र चौमूँ में तीन अटल पथ ग्राम इटावा भोपजी, मोरीजा और कालाडेरा में स्वीकृत किए गए। अटल पथ के निर्माण बारिश के पानी की निकासी की माकूल व्यवस्था होगी तथा ग्राम वासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। ग्रामवासियों द्वारा पूर्व विधायक रामलाल शर्मा का माला एवं साफ़ा पहनाकर अभिनंदन कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस मौक़े पर पंचायत समिति प्रधान रामस्वरूप यादव, सरपंच सुनीता राजकुमार सैनी, धोबलाई सरपंच रमेश शर्मा, अंतपुरा सरपंच बद्रीप्रसाद यादव, सुभाष जोशी, रामेश्वर बिरनिया, ओमप्रकाश बुनकर, डॉ. सीताराम चोटिया, हनुवंत सिंह नाथावत, डेयरी अध्यक्ष श्रवण रेवाड़, पूर्व सरपंच भगवान सहाय यादव, सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार सैनी, उपसरपंच प्रतिनिधि चंद्रवीर सिंह, अभिजीत बराला, रामकरण मीणा, भोलाराम मीणा, अनिल मीणा, रामावतार जांगिड, रामावतार भिंडा, सांवर मल रोलानिया, गौरीशंकर कुमावत, किशन निर्वाण, राजीव शर्मा, सूरज कुमावत, मुरारी योगी, भास्कर जांगिड, तोषित जाखड़, गोपाल निर्वाण सहित कई ग्रामवासी उपस्थित रहे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.








