जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजकीय कन्या महाविद्यालय चौमूं में प्राचार्य राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में राज्य महिला नीति के तहत आर्थिक स्वावलंबन पर व्याख्यान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अजय कुमार, सहायक आचार्य ईएएफएम ने एसएचजी, एमएसएमई, स्किल डेवलप प्रोग्राम एवं स्टार्टअप के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए छात्राओं को स्वावलंबी बनने की हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महिला अध्ययन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. दीपाली जैन, राज्य महिला नीति प्रभारी डॉ. माधुरी गोस्वामी, सह प्रभारी डॉ. हंसा लूनायच ने छात्राओं को रोजगार के अवसर हेतु विभिन्न व्यवसाय एवं कार्यो के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर कंप्यूटर अनुदेशक शिव सैनी एवं छात्रायें उपस्थित रही।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





