स्त्री के संघर्ष को बड़े पर्दे पर उतारेंगे टोंक के नटराज

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

टोंक (संस्कार सृजन) सारा समाज उसके खिलाफ खड़ा हो गया। यहां तक कि उसके अपनों ने भी उसका साथ छोड़ दिया, लेकिन वह न टूटी और ना झुकी। रूढ़िवादी परंपराओं के विरुद्ध एक नारी के संघर्ष की यह कहानी है टोंक निवासी जी. नटराज के निर्देशन में बनी अपकमिंग राजस्थानी फिल्म की। नटराज इस मूवी से राजस्थानी फिल्मों में डायरेक्टर के रूप में डेब्यू कर रहे हैं।


जानकारी के लिए आपको बता दें कि नटराज लंबे समय से राजस्थानी फिल्म इंडस्ट्री से कोरियोग्राफर, स्क्रीनप्ले राइटर और गीतकार के रूप में जुड़े हुए हैं। अब वे निर्देशन में हाथ आजमाने जा रहे हैं। नटराज ने बताया कि फिल्म अब रिलीज पर है। जल्द ही इसका टाइटल और फर्स्टलुक लॉन्च करने जा रहे हैं। इसके बाद म्यूजिक और ट्रेलर रिलीज करेंगे। सब कुछ योजनानुसार हुआ तो फिल्म फरवरी के एंड में या मार्च के फर्स्ट वीक तक सिनेमाघरों में प्रदर्शित कर देंगे। 

कास्ट एंड क्रू की बात करें तो मूवी में राजस्थान की फेमस डांसर सिस्टर्स हंसा रंगीली और राखी रंगीली, विशा पाराशर, रिया सैनी, प्रतिष्ठा ठाकुर, शिवराज गुर्जर, मुकेश छैला, सिकंदर चौहान, अभिषेक शर्मा, महेंद्र शर्मा, संतोष कंवर, वंदना शर्मा, फाबिया अंसारी और भावना शेखावत आदि महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

निर्माता बेनी प्रसाद गुर्जर और अजय सैनी हैं। संवाद शिवराज गुर्जर व रागिनी गुप्ता ने लिखे हैं। डीओपी विकास सक्सैना हैं, एडिटिंग महेंद्र तंवर ने की है। क्रिएटिव डायरेक्टर डीडी गुप्ता, एसोसिएट डायरेक्टर प्रमोद आर्य हैं। गीत मनीष शर्मा के हैं और संगीत श्रेया पालीवाल व नट्‌टी शर्मा ने दिया है। वीएफएक्स और डीआई मुकेश खन्ना ने की है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                   2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments