जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) स्वीट वॉइस वेलफेयर एवं शिक्षा समिति चारणवास संस्थान के द्वारा आज विश्व दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर गोविंदगढ़ में जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया | रैली को पंचायत समिति गोविंदगढ़ से मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, उप तहसीलदार,सामाजिक विकास अधिकारी, पंचायत समिति प्रधान के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया |
रैली ग्राम के मुख्य मार्ग से होते हुए रेलवे स्टेशन गोविंदगढ़ पहुंची | इस अवसर पर संस्थान में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने दिव्यांगजन जागरूकता पर अपने अपने भावों को कागज पर उकेरा। इस अवसर पर विजेता छात्र छात्राओं को पारितोषिक दिया गया। संस्थान के निदेशक अजीत सिंह पालावत व सह निदेशक प्रदीप सिंह पालावत ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य भागीरथ सिंह ,जेपी गुर्जर ,विजय सिंह, गिरिराज ,प्रदीप ,सीताराम ,बृजराज ,राकेश ,सरजीत ,रमेश ,कृष्ण ,शिवलाल ,रविन्द्र ,हंसराज ,मंगला ,किरण ,रश्मि ,मोनिका ,तुलसी ,अनीता सैन ,सीमा आदि अध्यापकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अम्बुज कुमार शर्मा ने किया।
ऐसे रहा परिणाम :-
स्कूल - प्रथम किशोर, द्वितीय योगेश, तृतीय रवीना |
कॉलेज - प्रथम अनु यादव, द्वितीय अमीषा यादव, तृतीय पूजा बगड़िया
सांत्वना पुरस्कार - आस्था, रितिका को मिला |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





