जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर कुछ गंभीर मुद्दों पर जिनका सामना हमारे दिव्यांग रोज करते हैं राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण साझा अभियान एवं यूनिसेफ के बैनर तले विकास अध्ययन संस्थान, जयपुर में एक वर्कशॉप हुई जिसमें सपोर्ट फाऊंडेशन फॉर ऑटिज्म एंड डेवलपमेंटल डिसेबिलिटीज संस्था सह संयोजक थी।
इसमें राज्य के विभिन्न जिलों से आए लगभग 100 से अधिक दृष्टि बाधित, श्रवण बाधित, शारीरिक दिव्यांग तथा ऑटिज्म एवं बौद्धिक दिव्यांगों के अभिभावकों ने अपने मुद्दों पर चर्चा की जिन्हें मांग पत्र में शामिल किया गया। यूनिसेफ एवं United Nations Population Fund के प्रतिनिधियों ने इस परिचर्चा में इन मुद्दों को समझा और अपनी बात रखी।
उमाशंकर शर्मा , कमिश्नर, न्यायालय विशेष योग्यजन एवं पल्लवी शर्मा, सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर विशेष आमंत्रित अतिथि थे। जिन्हें दिव्यांगों द्वारा दिए गए मांग पत्र को कार्यशाला संयोजक विजय गोयल एवं प्रतिभा भटनागर द्वारा सौंपा गया। इसमें दिव्यांगों के लिए बने नियमों की पालना ठीक तरीके से हो इसके लिए विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक मॉनिटरिंग कमेटी की मांग के साथ विकलांगता प्रमाण पत्र बनने की कठिनाइयों को दूर करना, राज्य में एक हेल्पलाइन और वन स्टॉप सॉल्यूशन सेंटर, दिव्यांगों के प्रति जागरूकता अभियान , दिव्यांग कर्मचारियों को रीजनेबल अकोमोडेशन, पैरा खिलाड़ियों को समान अधिकार, ऑटिज्म एवं बौद्धिक दिव्यांगों के लिए विशेष कौशल प्रशिक्षण दिए जाने, श्रवण बाधितों हेतु दुभाषिए, पर्याप्त विशेष शिक्षक जैसी मांगे शामिल थी।
राज्य आयुक्त द्वारा इन महत्वपूर्ण मुद्दों के साथ दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 की राज्य में बेहतर तरीके से पालन सुनिश्चित हो इस पर संज्ञान लिए जाने का भरोसा दिया गया। पल्लवी शर्मा द्वारा दिव्यांगों को अपने प्रकरणों में आवश्यक मदद उपलब्ध कराने हेतु प्राधिकरण के पैनल लॉयर न्यायालय विशेष योग्यजन में ही भेजे जाने का आश्वासन दिया गया।
इस कार्यक्रम में डॉक्टर आकाश अरोड़ा, उपनिदेशक इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान, शरद त्रिपाठी, नेहरू युवा केंद्र द्वारा दिव्यांगों के लिए बाधामुक्त वातावरण बनाने में समाज की सोच बदलने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। सभी को धन्यवाद देते हुए कार्यशाला का समापन किया गया।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





