दिनदहाड़े बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) दिनदहाड़े बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अमित कुमार आई.पी.एस. ने बताया कि दिनांक 29-09-2023 को समय करीब दोपहर 2 बजे थानाधिकारी पुलिस थाना चौमू को जरिये दूरभाष सूचना मिली की चार अज्ञात बदमाश जो कार में सवार होकर आये थे जिन्होने दिनदहाडे लक्ष्मी विहार भोजलावा रोड चौमू मे एक मकान में घुसकर पीड़ितको बंधक बनाकर लूटपाट कर भाग गये है |

इस इत्तला पर थानाधिकारी चौमू मय जाप्ता के मौके पर पहुंचकर घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाये गये। आस पास के सीसीटीवी फुटेज देखे गये व फुटेज डव्लप किये गये। उक्त घटना के संबंध मे दिनांक 29-02-2023 को परिवादी श्रवण कुमार अग्रवाल पुत्र चौथमल अग्रवाल, उम्र 63 साल, निवासी लक्ष्मी विहार कॉलोनी भोजलावा रोड चौमू ने थाना चौमू पर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि आज दिनांक 29.9.2023 को दोपहर करीब 1.30 बजे में मेरे घर अकेला सो रहा था। तथा 4 अनजान व्यक्ति एक काले रंग की गाडी लेकर आये और मेरे घर कि बेल ( घंटी) बजायी तो मेने उठकर गेट खोला तो मुझेपूछा कि अंटी कहा है। मेने कहा कि अंटी गयी हुयी है तो उन लोगो ने मेरा मुंह बंद कर अंदर बाथरूम में ले गये और रस्सी से मेरे हाथ व पैर बांध दिए और मुंह पर खाकी रंग की टेप लगाकर बंद कर दिया और मेरे को पिस्टल दिखाकर अलमारी की चाबी मांगी और मेरे बेडरूम में घुस गये और बेडरूम के स्टोर रूम में रखे तीन बडे ट्रोली बैक जबरन मेरी कन्पटी पर पिस्टल तान कर मेरे को जान से मारने कि धमकी दी।  बेडरूम में रखे तीन बडे ट्रोली बैगले गये। इत्यादि रिपोर्ट पर थाना चौमू पर मु.न. 629/2023 धारा 392, 342, 34 आईपीसी दर्ज कर माल मुल्जिमान की तलाश की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुये उच्चाधिकारियो के निर्देशन मे विभिन्न टीमें गठित की गई। टीम द्वारा अथक प्रयास कर कुल 6 मुल्जिमानो 1. लोकेश सिहं उर्फ लक्की 2. भैरूसिहं 3. कुलदीप 4. अशोक कुमार सैनी 5. केशव सोनी व 6. कुलदीप सिहं उर्फ केडी बडा को गिरफ्तार किया गया। शेष मुल्जिमान फरार चल रहे थे जिनकी तलाश जारी रही। तत्पश्चात शेष आरोपीयान की तलाश हेतु अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम आलोक सिघंल व सहायक पुलिस आयुक्त चौमू चन्द्रप्रकाश के निर्देशन में व प्रदीप कुमार शर्मा पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी चौमू के नेतृत्व में जालम सिहं उनि, सुप्रीम कानि. , भोमराज कानि. , नरेन्द्र कानि. , महेश कानि. व रामचन्द्र कानि.की एक विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा कल दिनांक 02-12-2024 को मुल्जिमानो मुकेश सोनी व विजय कुमार मीणा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

गिरफ्तार शुदा मुल्जिमान का विवरणः-

1. मुकेश सोनी पुत्र  सूरजमल सोनी जाति सुनार उम्र 47 वर्ष निवासी म.नं. 4 B1 शंकर नगर कृष्णा मेरीज गार्डन के पास माउण्ट रोड ब्रह्मपुरी पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जिला जयपुर।

2. विजय कुमार मीणा पुत्र  श्रवण कुमार मीणा जाति मीणा उम्र 28 वर्ष निवासी प्लाट नं. 408 कामा हाउस ख्वास जी का रास्ता बडी चौपड पुलिस थाना माणक चौक जिला जयपुर |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments