शाहपुरा विधायक मनीष यादव ने देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण योजना को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

शाहपुरा (संस्कार सृजन) शाहपुरा विधायक मनीष यादव ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर प्रदेश की विभिन्न समस्याओं के बारे में अवगत करवाया गया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि राज्य सरकार युवा और विद्यार्थियों के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है, लेकिन उन्हें समय पर उनका लाभ नहीं मिलने से विद्यार्थी निराश हो रहे हैं।


विधायक मनीष यादव ने अवगत करवाया कि राज्य सरकार की छात्रवृत्ति योजनाएं,स्कूटी वितरण योजना, गार्गी पुरस्कार योजना, साईकिल वितरण योजना, देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण, प्रोत्साहन राशि योजना तथा अन्य वर्ग की छात्राओं हेतु काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना जैसी कई योजनाएं सुचारू है, लेकिन उनका समय पर लाभ नहीं मिलने से विद्यार्थी वंचित हो रहे हैं। 

विधायक ने अपने पत्र में लिखा कि दोनों स्कूटी योजनाओं की सत्र 2022-23 की स्कूटी का वितरण अभी तक योजना के तहत पात्र छात्राओं को नहीं हो सका है, इससे न केवल छात्राएं निराश बल्कि हताश भी हैं, वहीं उनसे जूनियर छात्राओं में भी उक्त प्रोत्साहन योजनाओं के संबंध में निराशा व उदासीनता नज़र आ रही है। 

विधायक ने अवगत करवाया कि अनेक छात्राओं को मैसेज प्राप्त हुआ कि उनके स्कूटी का इंश्योरेंस जून 2024 में हो चुका है, लेकिन अभी तक उन्हें स्कूटी नहीं मिली है। विधायक मनीष यादव ने मुख्यमंत्री से कहा है कि इस तकनीकी की जांच करवाकर पात्र छात्राओं को जल्द से जल्द  योजनाओं से लाभान्वित कर उन्हें राहत प्रदान किया जाए, जिससे बेटियों का मनोबल बढ़े और वे आगे भी शिक्षा में विशेष रूचि लेते हुए देश और प्रदेश का नाम रोशन करें।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments