जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय कालाडेरा की राजस्थान राज्य महिला नीति की समिति के तत्वावधान में महिला स्वावलम्बन के विभिन्न विषयों पर जागरूकता रेली व प्रसार वार्ताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. रजनी मीणा, अकादमीक डीन प्रो. चिरंजी लाल व संयोजक डाॅ. दीपा वर्मा के नेतृत्व में महिलाओं के कृषिजन्य आर्थिक सशक्तिकरण मुद्दों पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता रेली का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बालिकाओं ने विभिन्न संदेशपरक तख्तियों के साथ नारे लगाते हुए महाविद्यालय परिसर के निकटवर्ती क्षेत्र में जन जागरूकता का दायित्व निभाया। रेली के समापन के बाद कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में कृषि व रेशम कीट पालन विषय पर प्रसार वार्ताऐं हुई। प्रथम संदर्भ वार्ताकार डाॅ. अमिता कुमारी ने महाविद्यालय की बालिकाओं को रेशम कीट व मत्सय पालन की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीण बालिकाएं जो कृषि पृष्ठभूमि से है, वो इस प्रक्रम को अपनी खेेती में प्रारंभ कर स्वावलम्बी बन सकती हैै। दूसरी संदर्भ वार्ताकार डाॅ. मंजू वर्मा ने कृषि क्षेत्र की नई तकनीकियों की जानकारी देते हुए महाविद्यालय की बालिकाओं को कृषि क्षेत्र की नवाचारी पहल यथा नैनो टेक्नालाॅजी, हाइड्रोपोनिक्स, वर्टिकल फार्मिंग व ड्रोन तकनीकी आदि के बारे में विस्तार से अवगत करवाया।
कार्यक्रम के अन्त में संयोजक डाॅ. दीपा वर्मा ने रेली व प्रसार वार्ता कार्यक्रम के सभी सहभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डाॅ. नीतू यादव, डाॅ. रेखा विश्नोई, डाॅ. सिमन्तिनी पालावत आदि ने सक्रिय सहभागिता प्रदान कर कार्यक्रम को प्रभावी व सफल बनाया।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.






