जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय जनता पार्टी चौमूं देहात द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन कल प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक पैराडाइज पैलेस होटल कालाडेरा में किया जाएगा |
कार्यक्रम संयोजक भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री ओम प्रकाश बुरी ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में युवा एवं पार्टी के कार्यकर्ता भाग लेंगे | रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी जयपुर देहात उत्तर के जिला अध्यक्ष श्याम शर्मा रहेंगे |
रक्तदान शिविर को लेकर एक तैयारी बैठक का आयोजन भी कालाडेरा में किया गया जिसमें गुलजारीलाल गंगवाल एससी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, दिनेश सैनी किसान मोर्चा के जिला मंत्री, अजय यादव युवा मोर्चा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, रजनीश यादव ,सांवर यादव, अभिषेक सांखला आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





