जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के अंजनी हनुमान मंदिर के पास स्थित केसर बाग रिसॉर्ट्स में आज रविवार को सेवानी ग्रुप ऑफ कंपनीज एवं दिशा क्लासेज के तत्वावधान में गौ सेवार्थ गौ ग्रास के लिए 5 चारे की पिकअप गाडी चौमूं क्षेत्र की विभिन्न गौशालाओं में भिजवाने को लेकर बैठक आयोजित की गई।
सेवाधारी नरेंद्र सेवानी ने बताया कि कल सोमवार को सेवानी ग्रुप ऑफ कंपनीज एवं दिशा क्लासेज के तत्वावधान में प्रातः 8:30 बजे गौ सेवार्थ गौ ग्रास के लिए प्रथम 5 चारे की पिकअप गाड़ी अंजनी हनुमान धाम हाड़ोता के पास स्थित कैसर बाग रिसोर्ट प्रांगण से खेड़ापति धाम महंत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर प्रेम दास महाराज के कर कमलों द्वारा क्षेत्र की पांच अलग-अलग गौशाला के लिए रवाना की जाएगी ।बैठक में कैसरबाग रिसॉर्ट के संस्थापक नेन सिंह सोडा, वेट साइन फार्मा प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक नरेंद्र ताखर, रीजनल सेल्स मैनेजर बनवारी लांबा, एरिया सेल्स मैनेजर दिनेश ताखर, पंडित राजेन्द्र शर्मा मौजूद रहे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





