जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा बनने वाली ढोढ़सर से किशनमानपुरा तक सड़क निर्माण कार्य का पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने शुभारंभ किया। इस मौक़े पर ग्रामवासियों द्वारा सड़क स्वीकृति और कार्य शुभारंभ पर पूर्व विधायक रामलाल शर्मा का अभिनंदन किया गया।
ढोढ़सर से किशनपुरा तक बनने वाली 8 किलोमीटर लंबाई के निर्माण में 4 करोड़ रुपए की लागत आएगी। पूर्व विधायक शर्मा ने सड़क स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं चुनाव हारकर निराश होने वाला नहीं हूँ बल्कि क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा की भाति समर्पित रहकर काम करता रहूँगा और जिन कामो की स्वीकृति जारी हो चुकी हैं उन सभी कामो को पूरा करवाने के लिए आप सभी को आश्वासित करता हूँ। उन्होंने कहा कि उक्त सड़क के निर्माण से कई ग्राम पंचायतों के निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।ग्रामवासियों द्वारा पूर्व विधायक रामलाल शर्मा का ढोल बाजे के साथ स्वागत करते हुए माला एवं साफ़ा पहनाकर अभिनंदन कर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौक़े पर पंचायत समिति प्रधान रामस्वरूप यादव, उपप्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश चौधरी, पंचायत समिति सदस्य लालचंद यादव, मदन सिंह केपटन, महामंत्री जितेंद्र सिंह, रिशपाल कुमावत, किशनपुरा सरपंच हरदेव देवन्दा, भूतेड़ा सरपंच गोरीशंकर नेतड़, पूर्व सरपंच गोपाल डेनवाल, नाथू राम जाट, जगदीश यादव, पवन चोपड़ा, भंवर देवंदा, मोहन बुनकर, भगवान सहाय फोजी, मोहन लाल नायक, मुकेश रोज, जगदीश यादव, शंकर रेगर, तेजपाल मीणा, भगवान कुमावत, हनुमान दातेल, सुखदेव कुमावत, बनवारी लम्बा, रामसहाय कुमावत, छितरमल सिंह, सुरेश गुढ़ा, रणवीर सिंह, नरपत सिंह, पूर्व उप सरपंच ओम सिंह, मदन यादव, सीताराम रोलानिया, मनजी घोसल्या, ओमप्रकाश शर्मा, विनोद जांगिड, महेश जोया सहित कई ग्रामवासी उपस्थित रहे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.






