जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आज कालाडेरा स्थित विश्व यादव परिषद के प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों का महाधिवेशन प्रदेश अध्यक्ष रामदेव यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विकास को लेकर चर्चा-परिचर्चा की गई |
महाधिवेशन में संपूर्ण राजस्थान से पदाधिकारी शामिल हुए | समाज और संगठन को मजबूत करने की बात कही | इससे पूर्व आए हुए सभी पदाधिकारियों का माला, साफा, दुपट्टा और मोमेंटो भेंटकर स्वागत-सम्मान किया गया |
प्रदेशाध्यक्ष रामदेव यादव ने बताया कि मीटिंग में चर्चा के दौरान उपस्थित सभी समाज बंधुओ ने शादी में डीजे बजाने पर पाबन्दी लगाने का निर्णय लिया | साथ ही 101 रुपए का नेग लेने पर सहमति जताई |
इस दौरान चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष शांतिलाल यादव, दूदू से राम सिंह यादव,रतन यादव, माधोराजपुरा से कजोड़, कैलाश, हीरालाल, आत्माराम, सुभाष, मोहन, कैप्टन मुकेश यादव, सरपंच प्रतिनिधि अशोक यादव, सरपंच प्रतिनिधि श्रवण कुमार यादव, जयपुर जिलाध्यक्ष भागीरथ यादव, मालीराम यादव , मीडिया प्रभारी भगवान सहाय यादव सहित समाज के सभी प्रतिष्ठित लोग मीटिंग में मौजूद रहे |
रिपोर्ट : भगवान सहाय यादव
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.








