सर्व हिंदू समाज ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ निकाली आक्रोश रैली, बांग्लादेश सरकार का फूंका पुतला

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के बस स्टैंड स्थित गढ़ गणेश मंदिर से सर्व हिंदू समाज के लोगों ने एकत्रित होकर बांग्लादेश सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली । इस रैली में सभी हिंदूवादी संगठनों ने हिस्सा लिया।

रैली निकाल रहे लोगों ने बताया कि सर्व हिंदू समाज की ओर से बांग्लादेश सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली का आयोजन किया गया, क्योंकि बांग्लादेश में हिंदूवादी धर्म के मानने वाले लोगों हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। हिंदू महिलाओं के साथ बलात्कार किया जा रहा है और उनके घरों को लूटा जा रहा है | आस्था के केंद्र मंदिरों में तोड़फोड़ व आगजनी की घटनाएं की जा रही है। 

इसके अलावा इस्कॉन के पूर्व सदस्य चिन्मय कृष्ण दास को देशद्रोह का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया गया तथा उनके वकील पर भी जानलेवा हमला किया गया। जिससे वहां रहने वाले हिंदू समाज के लोगों मे एक भय का माहौल उत्पन्न हो रखा है तथा उनकी जान माल को खतरा हो रहा है, इसके सहित कई कृत्य वहां सनातन धर्म के खिलाफ किया जा रहे है। इसी के विरोध में सर्व हिंदू समाज चौमूं में आक्रोश रैली का आयोजन किया। 

सभी हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने गढ़ गणेश मंदिर से एकत्रित होकर थाना मोड चौराहे पर बांग्लादेश सरकार का पुतला जलाया तथा राष्ट्रपति के नाम एसडीएम दिलीप सिंह राठौड़ को ज्ञापन सौंपा | ज्ञापन के माध्यम से बताया कि इस बर्बरतापूर्वक कार्रवाई के खिलाफ भारत सरकार कड़ा से कड़ा एक्शन ले और वहां हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को तुरंत प्रभाव से बंद करने के लिए प्रभावी रूप से कार्यवाही करें। इस अवसर पर हिंदूवादी संगठनों के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments