जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय कालाडेरा के खेल विभाग के तत्वावधान में महाविद्यालय के ऐथेलिटिक्स दल ने राजस्थान विश्वविद्यालय खेल बोर्ड द्वारा 27 नवम्बर से 30 नवम्बर तक आयोजित अन्तर काॅलेज ऐथेलेटिक्स प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण, पांच रजत व एक कांस्य पदक जीत कर अपना परचम लहराया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. रजनी मीना व अकादमिक डीन प्रो. मीरा सिंह ने खेल अधिकारी डाॅ. रामेश्वर लाल मीणा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देेते हुए खिलाड़ियों का महाविद्यालय के प्रागण में सार्वजनिक अभिनंदन किया।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





