जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
भिवाड़ी (संस्कार सृजन) डिजिटल अरेस्ट जैसी समस्या के समाधान के लिए भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक जेष्ठा मैत्रीयेई की पहल पर इनाया फाउंडेशन और आरएचआई मैग्नेसीटा की और से जारी पोस्टर का विमोचन किया |
पोस्टर का विमोचन करते हुए भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक जेष्ठा मैत्रेई ने कहा की आज जनता के सामने डिजिटल अरेस्ट एक बहुत ही गंभीर समस्या है |
इससे आगे उन्होंने कहा की देश की आम जनता को वाट्सप कॉल के माध्यम से, फेंक कॉल के माध्यम के, कभी फर्जी बैंक के कर्मचारी बन कर तो कभी फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ये लोग फ़ोन कर ठगते हैं | इन जलसाजों के चक्कर मे आकर लोग आये दिन ठगे जा रहे हैं, जिससे सचेत होने की जरुरत है | किसी अनजान व्यक्ति का कॉल रिसीव ना करें और बैंक से सम्बंधित कॉल पर अपने बैंक ब्राँच में जाकर पता करें | पुलिस के मामले मे थाने मे जाकर पता करें साथ ही AI जैसी टेक्नोलॉजी से आने वाले कॉल पर विश्वास ना करें।
इस अवसर पर इनाया फाउंडेशन की सचिव नीतिशा शर्मा ने बताया की आम जन को जागरूक करने के लिए इनाया फाउंडेशन की टीम पूरे भिवाड़ी ब्लॉक के स्कूल कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर इन पोस्टर्स को लगाकर आम जन को जागरूक करने के प्रयास किये जायेंगे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





