जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच जयपुर द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती महोत्सव के शुभारंभ पर 16 दिसंबर को भारत नेपाल संस्कृतिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें कई प्रतिभाओं को अटल सेवा श्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा |
जयपुर जिले के चौमूं तहसील निवास आरोग्य योग एवं प्राकृतिक चिकित्सालय चौमूं के निदेशक डॉ. राकेश शर्मा को योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा में उत्कृष्ट कार्य करने पर अटल सेवा श्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा |
सांस्कृतिक सचिव विवेक स्वामी ने बताया कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच एवं इंडो नेपाल समरसता आर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वाधान में जयपुर के पांच्यावाला, सिरसी रोड स्थित रतन बाग मैरिज गार्डन में प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जाएगा | कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति के पुनरुत्थान एवं भारत को संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद में वीटो पावर के साथ स्थायी सदस्यता दिलाना है |
मुख्य सलाहकार कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ईस्ट-वेस्ट लॉ फर्म काठमाण्डू नेपाल ने बताया कि अटल महोत्सव का समापन काठमांडू नेपाल में 25 दिसम्बर को होगा | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री रवीकरण साहू होंगे तथा मुख्य वक्ता उपराष्ट्रपति नेपाल के विशिष्ट सलाहकार महावीर प्रसाद टोरडी होंगे |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





