रिटायर्ड रेलवे अधिकारी ने दिया समाज को सन्देश : दहेज़ मुक्त शादी कर पुत्रवधू को आशीर्वाद स्वरूप दी क्रेटा गाड़ी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) रिटायर रेलवे अधिकारी सीएम मीणा ने अपनी पुत्रवधू को आशीर्वाद स्वरूप दी गाड़ी क्रेटा गिफ्ट की है | उन्होंने अपने पुत्र विवेक उर्फ मोंटी के लग्न टीके में सिर्फ 1 रुपया लेकर रस्म निभाई थी | विवाह के दिन भी सिर्फ 1 रुपया लेकर शादी की थी | पुत्र विवेक की शादी चतरपुरा, बानसूर, अलवर निवासी सावित्री उर्फ सविता पुत्री इंद्र राम के साथ बिना दहेज के सपन्न हुई |  

सीएम मीणा ने वधू पक्ष से एक चम्मच भी दहेज के रूप में नहीं ली | अपनी पुत्रवधू को एक जोड़ी कपड़ों के साथ विदाई की रस्म निभाई | आशीर्वाद की रस्म के दौरान सीएम मीणा ने अपनी पुत्रवधू को क्रेटा गाड़ी की चाबी देकर आशीर्वाद दिया | समाज को एक नया संदेश दिया की बेटी और पुत्र वधू में कोई अंतर नहीं होता, इनको समाज में समान रूप से दर्जा दिया जाना चाहिए | समाज में व्याप्त दहेज रूपी कुरीति को मिटाना जरूरी है | 

दहेज मुक्त शादी के साक्षी पूर्व सरपंच बाबूलाल मीणा, नंदलाल मीणा, शैतान मल मीणा, हरिनारायण यादव, राम किशोर मेला,रामस्वरूप यादव, श्रीनारायण मीणा, बजरंग लाल मीणा, श्रवण कुमार मीणा, रामलाल मीणा, राजेंद्र गोस्वामी, प्रेम प्रकाश पटवारी, राजेंद्र पटवारी, विकास कुमार मीणा, किरण देवी पटवारी, दामोदर प्रसाद मीणा, रामेश्वर लाल मीणा, पंकज मीणा, राजू यादव, आशीष मीणा, शीला मीणा, चंचल मीणा, मुकेश कुमार मीणा, दामोदर प्रसाद मीणा, महावीर प्रसाद मीणा, बाबूलाल मीणा, लालाराम यादव, रामकरण यादव, उमेश्वर यादव, ओम प्रकाश मीणा, राजू मीणा, दीपचंद मीणा, कन्हैयालाल मीणा, अजीत मीना ,दिलीप कुमार मीणा, इंद्र राम, रतन लाल मीणा,राजेंद्र मीणा बने |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments