राज्य कृषि प्रबंध संस्थान के सभागार में आयोजित हुआ किसान सम्मेलन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान सरकार किसानों के बेहतर भविष्य को सुनिश्चित करने एवं आमदनी को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर  पर दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंध संस्थान के सभागार में किसान सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें जिला प्रमुख व अन्य अतिथि गण द्वारा प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही कृषि विभाग की योजनाओं से लाभान्वित कृषकों को वित्तीय स्वीकृति का वितरण भी किया गया। इस दौरान कृषि में अध्ययनरत छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई तथा किसानों को गोपाल कार्ड का भी वितरण किया गया।

सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय जयपुर के तत्वावधान में आयोजित इस प्रदर्शनी में राजस्थान सरकार की उपलब्धियों एवं एक साल के विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया है। किसान सम्मेलन में आए कृषकों, महिलाओं, छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी में लगे सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की स्टाल पर राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। जिला स्तरीय प्रदर्शनी  में लगी राजीविका, विद्युत,पर्यटन,आयुर्वेद कृषि, सरस आदि स्टॉल आगंतुको के आकर्षण का केंद्र बनी रही। 

समारोह के अंत में संयुक्त निदेशक कृषि (वी.) राकेश कुमार पाटनी जिला परिषद ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।समारोह में विधायक महेन्द्र पाल मीना,  विधायक रामावतार बैरवा, विधायक कैलाश वर्मा, जिला प्रमुख रमा देवी चौपड़ा, मेयर कुसुम यादव, जिला प्रभारी सचिव अपर्णा अरोरा, संभागीय आयुक्त रश्मि गुप्ता,  जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा सहित जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments