जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
उत्तराखंड (संस्कार सृजन) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिझौली हरिद्वार में महाकवि सुब्रमण्यम भारती जयन्ती के अवसर पर आयोजित भारतीय भाषा उत्सव सम्पन्न हुआ |
संयोजक शिक्षक अशोक पाल सिंह ने बताया कि महाकवि सुब्रमण्यम् भारती की जयन्ती के उपलक्ष्य में स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग शिक्षा मन्त्रालय के आदेशानुसार भारतीय भाषा उत्सव मनाया गया |
इस दौरान भाषा संस्कृति, भारतीय भाषाओ की विविधता, सांस्कृतिक समृद्धि और साहित्य विरासत की जानकारी छात्र-छात्राओं को दी गई |
इस अवसर पर छात्र- छात्राओं द्वारा क्रियात्मक गतिविधियाँ करायी गई। जिसमें शिक्षक अशोक पाल सिंह, डॉ. कमल कान्त 'बरूआ', इसराना प्रतिभा, आरती, खुशी, वंश किश, अक्षय, आर्यन, हारिश, बादल, दीपक, आफरीन, सोनम, पायल, कहकशा, शाहिद, अरमान, पिंकी आदि ने प्रतिभाग किया।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





