जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) "उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो जाए।" ये विचार स्वामी विवेकानंद जी के द्वारा कहे गए है और इन्हीं विचारों से प्रभावित हो कर प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल ने वो मुकाम हासिल कर लिया है जो हर किसी के बस में नहीं है।
एजुकेशन एक्सीलेंस कॉन्क्लेव की ओर से होटल क्लार्क आमेर जयपुर में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित एक कार्यक्रम में प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल ओपी पारीक को इस वर्ष के सर्वश्रेष्ठ प्रिंसिपल पद के लिए स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुरस्कार सम्मानित किया गया है । संपूर्ण प्रिंस एजुकेशन ग्रुप के लिए आज खुशी एवं हर्षोल्लास का दिन है। प्रिंसिपल पद पर रहते हुए ओ पी पारीक अपनी जिम्मेदारीयों के लिए सजग रहे और उन्हीं सजगता का परिणाम आज हमारे समक्ष है।
प्रिंसिपल पद पर बने रहना और मेहनत, ईमानदारी से संस्था के लिए कर्तव्य पारायण रहना ये स्वयं के लिए काबिल ए तारीफ़ है | प्रिंस एजुकेशन ग्रुप के चेयरमेन कैलाश चौधरी ने प्रिंसिपल ओपी पारीक को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





