मन फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में 154 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के रेनवाल रोड स्थित रजवाड़ा मैरिज गार्डन में मन फाउंडेशन की ओर से स्व. मनमोहन कुमावत की पुण्य तिथि के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 154 लोगों ने रक्तदान किया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा कि युवा वर्ग को यह समझना होगा कि किसी भी खुशी मौके पर फिजूल खर्ची करने की बजाए रक्तदान जैसे समाजहित के कार्य करने चाहिए, जिससे अन्य लोगों का भला हो सके। यह सबका कर्तव्य है कि युवा वर्ग को समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदार बनने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी एक व्यक्ति की जान को तो बचाता ही है, बल्कि साथ-साथ में कुछ व्यक्ति के जीवन से जुड़े अन्य परिवारजनों की आशाओं को भी जीवित रखता है, क्योंकि यह किसी भी रक्तदाता को पता नहीं होता, कि उसके द्वारा दान किया गया रक्त कितने जरूरतमंद व्यक्ति को मिल रहा है। 

कार्यक्रम आयोजक व नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष अर्चना कुमावत ने बताया कि कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष जयपुर शहर चेतन कुमावत, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष दुसाद, नानूराम सैनी, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कालूराम जाट, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष बजरंग लाल सोनी, पार्षद गजेंद्र यादव मुकेश सिद्ध, बाबूलाल यादव, राहुल शर्मा, पंचायत समिति सदस्य महेश यादव, प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अर्जुन यादव, डॉ. राजेंद्र कुमावत, डॉ. अशोक कुमावत, डॉ. रवि कुमावत ने बतौर अतिथि शिरकत की।


कार्यक्रम संयोजक डॉ. जितेंद्र कुमावत ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही युवाओं में भी रक्तदान को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर कुमावत समाज के अध्यक्ष छोटी लाल कुमावत, विवाह समिति अध्यक्ष शंकर लाल मामोड़िया, नगर मंडल महामंत्री महेश सेरावत,  धोबलाई सरपंच रमेश शर्मा, समाजसेवी राधेश्याम शर्मा, पूर्व पार्षद रामावतार कुलदीप, मोहन यादव,सेवाधारी नरेंद्र सेवानी, बसंत कुमावत, शुभम कुमावत, सुरेंद्र कुमावत, सौरभ कुमावत, मदनलाल, घनश्याम, मुरारी, गोपाल, गोवर्धन, पवन, सरिता कुमावत सहित सैकड़ो की संख्या में रक्तदाता उपस्थित रहे ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments