श्रीमाली ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय महाधिवेशन मंथन के पोस्टर का हुआ विमोचन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था पुष्कर के तत्वाधान में श्रीमाली समाज की उत्पति स्थल भीनमाल में 28 व 29 दिसम्बर को हो रहे राष्ट्रीय महा अधिवेशन "मंथन" के लिये राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष आकाश ओझा ने पोस्टर का विमोचन किया। 

राष्ट्रीय प्रवक्ता ओमप्रकाश श्रीमाली ने बताया कि युवा अध्यक्ष का राष्ट्रीय विधि सलाहकार भूषण श्रीमाली, उदयपुर युवा जिलाध्यक्ष दिलीप श्रीमाली, महामंत्री गिरिश श्रीमाली, भूपेन्द्र श्रीमाली (हल्दीघाटी) उपाध्यक्ष शैलेन्द्र श्रीमाली, ललित श्रीमाली, भरत श्रीमाली, निरज श्रीमाली, प्रवीण श्रीमाली, दिनेश श्रीमाली, ओमप्रकाश दवे, यशवंत श्रीमाली ने उनका पगडी, उपरना व माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. मोहनलाल श्रीमाली ने कहा कि युवा समाज की धुरी है युवाओ की भागीदारी बिना समाज आगे नही बढ़ सकता है। युवाओ व महिलाओ को समाज में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना होगा। युवा अध्यक्ष आकाश ओझा ने युवाओ को आव्हान किया कि अधिक से अधिक युवा इस महासम्मेलन में पहुंच कर अपनी भूमिका निभाए ताकि समाज में फिजूल खर्ची पर रोक लगाई जा सकें। 

राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गौरीशंकर दवे,वेलफेयर सोसायटी के संयोजक कृष्ण चंद श्रीमाली,उप संयोजक त्रिलोक दशोतर , समाज सेवी जगदीश ओझा , परमेश्वर श्रीमाली, सुनील श्रीमाली, रामचन्द्र श्रीमाली, हरिश त्रिवेदी, युगल श्रीमाली , राजसमंद युवा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण श्रीमाली, राष्ट्रीय विधि सलाहकार भूषण श्रीमाली, जिलाध्यक्ष दिलीप श्रीमाली ने भी बैठक को संबोधित किया।

समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता ओमप्रकाश श्रीमाली ने बताया कि युवा अध्यक्ष आकाश ओझा ने राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने हेतु समाज सेवी रवींद्र श्रीमाली, मेवाड़ के अध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली, समाज सेवी दिनेश श्रीमाली, पूर्व राज्यमंञी जगदीशराज श्रीमाली व मेवाड़ के संपूर्ण समाज के लिये आमंत्रण दिया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments