जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) श्री गिरिराज परिक्रमा सेवा समिति चौमूं के तत्वावधान में 22वें वार्षिक विशाल भंडारे के आयोजन व व्यवस्थाओं को लेकर अग्रवाल धर्मशाला चौमूं में समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक संस्था अध्यक्ष विष्णु बजाज की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
समिति के संरक्षक विष्णु भारद्वाज ने बताया कि 31 दिसंबर व 1 जनवरी 2025 को सुषमा देवी पाराशर धर्मशाला उज्जवल बृज सामुदायिक केंद्र परिक्रमा मार्ग राधा कुंड श्री गिरिराज धाम गोवर्धन (यूपी) में 22वें वार्षिक विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भव्य श्रृंगार व 56 भोग की विशेष झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी।मीटिंग में चौमूं कस्बे के प्रतिष्ठित महानुभावों,व्यापारियों ने शामिल होकर उत्साहवर्धन किया। भण्डारे हेतु अलग- अलग कमेटियां बनाई गई। संस्था का आय-व्यय का ब्यौरा कोषाध्यक्ष रामधारी शर्मा ने प्रस्तुत किया। भण्डारे के लिए 30 तारीख को सुबह 11 बजे चौमूं गढ गणेशजी प्रांगण से गाड़ी हरी झण्डी दिखाकर रवाना की जायेगी।
मीटिंग में समिति के छीतर मल बबेरवाल, विष्णुदत भारद्वाज, दिनेश भारद्वाज, महेश कुमावत, गणपत मीणा, ललित शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, सुकेश चौबे, विजय शर्मा, रामपाल चौधरी, मुकेश पीङ्ब्ल्यूङी आदि कार्यकर्ताओ ने उत्साह से भाग लिया।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





