सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के राधाबाग कॉलोनी स्थित गायत्री शक्ति पीठ चौमूं में शांतिकुंज हरिद्वार से आ रहे ज्योति कलश रथ यात्रा के उपलक्ष्य में गोष्टी का आयोजन किया गया । गोष्ठी रविवारीय गायत्री यज्ञ के बाद गायत्री मंत्र के साथ प्रारंभ हुई ।
गायत्री परिवार ट्रस्ट के सचिव राजकुमार शर्मा ने बताया कि वर्ष 2026 में गायत्री परिवार के सूत्रधार परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा प्रज्वलित अखंड दीपक को और वंदनीया माताजी भगवती देवी के अवतरण को 100 वर्ष पूर्ण होने जा रहे है। अतः उनकी साधना की दिव्य ऊर्जा के ज्ञान प्रकाश को देश के हर घर ,हर द्वार पहुंचाने के उद्देश्य से आ रही ज्योति कलश रथ यात्रा का प्रवेश चौमूं तहसील क्षेत्र में 25 दिसंबर को होने जा रहा है, जिस हेतु चौमूं वासियों द्वारा भव्य स्वागत किया जाना है। रथ यात्रा का लगभग 30 गांवों में भ्रमण करवाया जायेगा।
वरिष्ठ कार्यकर्ता कालूराम कटारिया ने बताया कि ज्योति कलश का गांवों और शहर की कॉलोनियों में लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसलिए हम सभी को इस पुनीत कार्य में भाग लेना चाहिए और मित्रगणों और परिवार जनों को जोड़ना चाहिए।
कोषाध्यक्ष सावरमल अग्रवाल ने बताया कि ज्योति कलश रथ यात्रा 25 दिसंबर से 30 दिसंबर तक चलेगी।इस दौरान रथ यात्रा विश्राम स्थल पर दीपयज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा। गोष्ठी के दौरान रामबाबू सैन, दिनेश कुमार खेमावाला,सोहनलाल कुमावत,मनोहर लाल गुप्ता, दीनदयाल पारीक,विवेक गुप्ता आदि परिजन उपस्थित रहे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





