जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
उदयपुर (संस्कार सृजन) लेकसिटी शहर के जाने माने प्रसिद्ध सूक्ष्म कृतियों एवं पुस्तिकाओं के निर्माता चंद्र प्रकाश चित्तौड़ा ने 3 दिसंबर को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 140वीं जयंती के अवसर पर सवा बाई 1 इंच में सूक्ष्म पुस्तिका तैयार की। सूक्ष्म पुस्तिका में उनकी जीवनी, उनकी मुख्य शिक्षाओ एवं विभिन्न सम्मान पुरस्कार तथा उनके द्वारा जिया गया सादा जीवन व उनके द्वारा किए गए कार्यों व उनसे संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं को लिपिबद्ध कर उन्हें पुस्तिका में संगहित किया है।
इसी क्रम में 3 दिसंबर 2024 को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर सूक्ष्म पुस्तिका शिल्पी रिकॉर्ड होल्डर चंद्र प्रकाश चित्तौड़ा द्वारा दो पुस्तकों का निर्माण किया | पुस्तिका में दिव्यांग दिवस को मनाने का उद्देश्य महत्वपूर्ण पहलुओं को वह दिव्यांगों को हितों की रक्षा के लिए संपूर्ण बिंदुओं को अंकित किया गया |
देश में भारत में भारतीय नौसेना दिवस को 4 दिसंबर 2024 को मनाया जाएगा | इसी क्रम में ध्यान रखते हुए चंद्र प्रकाश चित्तौड़ा द्वारा भारतीय नौसेना दिवस की एक सूक्ष्म पुस्तिका तैयार की गई | पुस्तिका में भारतीय नौसेना दिवस को मनाने का उद्देश्य व महत्वपूर्ण पहलुओं को उतारा गया सचित्र वर्णन किया गया |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





