जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्राम पंचायत आलीसर के ग्रामीणों को कई वर्षों से सिटी लाइन सहित कई विकास कार्यों का इंतजार था । इस समस्या को लेकर गोविंदगढ़ पंचायत समिति सदस्य लालचंद यादव ने साधारण सभा में अवगत करवाया और अधिकारियों से तुरंत प्रभाव से इसका निराकरण करने की बात कही |
पंचायत समिति सदस्य ने ग्राम पंचायत में खेल मैदान के लिए मांग रखी,चारणवास, सीतारामपुरा से नांगल कला जाने वाली रोड का कार्य जल्दी चालू कर करने की बात कही |
गोविंदगढ़ पंचायत समिति के सामने जो पंचायत समिति की दुकानें हैं उन दुकानों का ना ही तो किरायदार किराया दे रहे और ना ही उनको खाली कर रहे हैं, उन पर तुरंत कार्रवाई करके या तो किराया लिया जाए या नए उपभोक्ताओं को किराए पर दी जाए | गोविंदगढ़ शिक्षा ब्लॉक में सभी स्कूलों में सुलभ शौचालय सुचारू रूप से चालू किए जाए ।
रिपोर्ट : भगवान सहाय यादव
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





