जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
मकराना (संस्कार सृजन) उपखंड के जूसरी ग्राम के सरपंच प्रकाश भाकर के निकले बहाली के आदेश के बाद मकराना विधानसभा के लोगों ने हजारों की तादाद में इकड़े होकर प्रकाश भाकर का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया | सैकड़ों की संख्या में गाड़ियों के काफिला के साथ प्रकाश भाकर जिंदाबाद के नारे लगे विजय जुलूस निकाला गया।
मकराना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत जुसरी के सरपंच और किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रकाश भाकर को विकास कार्यों में गड़बड़ी करने के बावत में 26 नवंबर को निलंबित करने के आदेश निकाले गए थे उसके 6 दिन बाद ही राज्य सरकार ने छुट्टी के दिन विशेष आदेश निकालकर सरपंच प्रकाश भाकर को बहाल किया।
जैसे ही सरपंच प्रकाश भाकर के रविवार को बाहाल के आदेश आए, मकराना विधानसभा ही नहीं पूरे मकराना की जनता ने पटाखे छुड़ाकर खुशी जाहिर करते हुए मकराना के हजारों की संख्या में लोगों ने ग्राम जूसरी के देवला बाबा धाम पहुंचे और धाम से जूसरी तक असत्य पर सत्य की जीत का जुलूस निकाला।
सरपंच प्रकाश ने कहा सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन सत्य कभी हारता नहीं है | जनता का जो मेरे ऊपर प्यार व आशीर्वाद है यह कुछ लोगों को पचा नहीं है इसके कारण मुझसे राजनीतिक द्वेषता के चलते मेरे खिलाफ षड्यंत्रपूर्वक शिकायत कर निलंबन करवाया गया। लेकिन इस मकराना की जनता के आशीर्वाद से मुझे न्याय मिला। मैंने भाजपा के शीश नेतृत्व के सामने मेरी बात रखी और उन्होंने मेरी पूरी बात सुनकर सत्यता के आधार पर राज्य सरकार ने मेरा निलंबन वापस लिया।
भाकर ने जनता को विकास कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबंधित जताई और कहा जब तक जनता का साथ है कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। मकराना विधानसभा के लोगों ने 21 किलो की माला से भाकर का स्वागत किया | सरपंच प्रकाश भाकर ने देवला बाबा मंदिर में पूजा अर्चना की | सरपंच प्रकाश और उनके समर्थक डीजे की धुन पर नाचते-गाते जूसरी के आम चौक तक पहुंचे और हजारों की तादाद में लोगों ने बहाली पर सरपंच भाकर को शुभकामनाएं दी | लंबी वाहनों की कतार के साथ सरपंच प्रकाश भाकर का काफिला का रास्ते में जगह-जगह पंचायत के लोगों ने पुष्पमाला पहनाकर फूल वर्षा कर स्वागत किया। महिलाओं ने गीत गाकर प्रकाश भाकर को आशीर्वाद दिया। जुलूस का समापन जुसरी के मुख्य बाजार में आम सभा रखकर हुआ।
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि रतनाराम भामू, सरपंच प्रेमाराम छरंग, परशाराम किरड़ोलिया, सरपंच माहावीर कुकणा, उपसरपंच प्रवीण चौहान, सरपंच विक्रम मतवा, मेहराम माली, पंचायत समिति सदस्य महेंद घिटला, अल्पसंख्यक जमात सदर आंसू गौरी, सुरेश भाकर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





