जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी गोविंदगढ़ में अध्यनरत 3 से 6 वर्ष के बच्चों को अब नाश्ते के साथ दूध वितरण किया जाएगा | राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री अमृत आहार (आंगनबाड़ी दुग्ध वितरण योजना) के अंतर्गत 3 से 6 वर्ष के बच्चों को दूध वितरण किया जाएगा | अब तक 3 से 6 वर्ष के बच्चों को नाश्ता दिया जाता था |
कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी गोविंद गढ़ मनोरमा शर्मा ने बताया कि गोविंदगढ़ ब्लाक के 218 केन्द्र में 3 से 6 वर्ष के बच्चों की संख्या 2740 है | सभी 3 से 6 वर्ष के बच्चों को गर्म मीठा दूध दिया जाएगा जो सिक्मड मिल्क पाउडर (स्टैंडर्ड ग्रेड)स्र्पे ड्राइड से तैयार होगा | नाश्ते के साथ प्रत्येक बच्चे को 100 एम एल दूध दिया जाएगा | आंगन बाड़ी केंद्रो बच्चों को दूध वितरण योजना परिवर्तित बजट में घोषणा की गई है |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.




