जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) वाहनों के रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण में लगने वाली पेनल्टी माफ किए जाने की मांग को लेकर बुधवार को पूर्व पार्षद राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकताओं ने उपखड अधिकारी दिलीप सिंह राठौड से भेंटकर राजस्थान सरकार के परिवहन एवं सडक सुरक्षा विभाग मंत्री और उपमुख्यमंत्री प्रेमचन्द बेरवा के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में वर्मा ने बताया कि किसी भी वाहन का रजिस्ट्रेशन, उसके जारी करने की दिनांक से 15 वर्ष के लिए वैध होता है एवं उसके बाद उस वाहन का परिवहन विभाग द्वारा आगामी प्रत्येक 5 वर्ष के लिए नियमानुससार नवीनीकरण करवाया जाता है। डेढ दशक की लम्बी अवधि के कारण प्राय: वाहन मालिक भूलवश और अन्य परिस्थितियों के कारण वाहन का रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण नहीं करवा पाता है | जिस कारण विभाग द्वारा नियमानुसार रजिस्ट्रेशन शुल्क के अतिरिक्त प्रतिमाह 300 / 500 रूपये पेनल्टी के रूप में वसूल किया जाता है।
वाहन मालिक द्वारा समय पर वाहन का नवीनीकरण नहीं करवाने तथा अधिक समय निकल जाने के कारण नवीनीकरण शुल्क एवं पेनल्टी की राशि वाहन की कीमत से भी अधिक हो जाती है। जिस कारण वाहन मालिक पुनः नवीनीकरण नहीं करवाता है। इस कारण विभाग को राजस्व का नुकसान होता है एवं ऐसे वाहनों से दुर्घटना घठित हो जाने पर पीडित परिवार को किसी प्रकार की सहायता / क्लेम नही मिल पाता है तथा जनहानी की सम्भावना भी बनी रहती है।
वर्मा ने वाहनों के पुनः रजिस्ट्रेशन पर लगने वाली पेनल्टी को माफ करते हुए मात्र रजिस्ट्रेशन शुल्क लेकर पुनः रजिस्ट्रेशन किए जाने की मांग की। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद नारायण सैनी, कमलेश कुमार चांदोलिया भी उपस्थित रहे ।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





