जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) मोरीजा रोड, हंस नगर, कृष्णा कॉलोनी, राजकीय महिला महाविद्यालय मार्ग पर स्थित श्री द्वारकाधीश मंदिर में आज मोक्षदा एकादशी के अवसर पर विग्रह की झांकी सजाई गई |
इस अवसर पर मंदिर पुजारी रामचरण दास ने एकादशी का महत्व बताते हुए कहा कि जो प्राणी इस एकादशी का उपवास करता है उसको स्वर्ग की प्राप्ति होती है | परिवार के जो भी प्राणी इस भौतिकवादी संसार से जा चुके हैं जो अपने कर्मों के अनुसार नरक भुगत रहे हैं | वह भी नरक को छोड़कर स्वर्ग में आ जाते हैं | इस दिन उपवास करने से वाजपेई फल मिलता है |
इस दौरान रामप्रसाद, सुतीक्ष्ण दास, नवरत्न योगी, सुनील शर्मा, बाबूलाल , शंकर लाल सैनी, बाबूलाल योगी सहित कई लोग उपस्थित रहे |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





