जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) मुस्लिम संस्था वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन ऑफ़ रिलीजन एंड नॉलेज राजस्थान चेप्टर ने आज बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध तथा भारत सरकार एवं अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ से उचित कार्यवाही की मांग करते हुए पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। 
प्रेस वार्ता को वर्क प्रवक्ता राजस्थान सैयद असगर अली ने संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी मुल्क में अल्पसंख्यक आबादी पर हो रहे अत्याचार में सरकार की नाकामी होती है और उसको अपने पद पर बने रहने का हक नहीं है विशेषकर बांग्लादेश की अल्पसंख्यक आबादी हिंदुओं पर अत्याचार, उनके मंदिरों को नुकसान पहुंचाना, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार आदि को तुरंत प्रभाव से रोके मुहम्मद युनुस सरकार।
असगर अली ने बांग्लादेश के धार्मिक नेताओं, आलिमों को चेताते हुए कहा कि, अंतिम पैगंबर हज़रत मुहम्मद साहब के दिव्य कथन को याद दिलाया कि, "खबरदार जो किसी गैर मुस्लिम पर अत्याचार करे, या उसके हक़ में कमी करे, या उस पर उसकी ताकत से ज्यादा बोझ डाले, या उस से कोई चीज़ बगैर उसकी मर्जी के ले ले, तो क़यामत के रोज़ में उसका वकील बनूंगा"।
असगर अली ने कहा कि तुम कौनसा इस्लाम पेश कर रहे हो, याद कर लो मुहम्मद साहब के एक अन्य कथन को जिसमें कहा गया है कि, "जिस व्यक्ति ने किसी जिम्मी (जिसकी जिम्मेदारी मुस्लिम सरकार के जिम्मे है) को सताया तो क़यामत के दिन उसकी और से में दावा करूंगा और जिस मुकदमे में, मैं दावेदार हों, तो में ही विजयी रहूंगा!" तो तुम इस समय इस्लाम के विरुद्ध कृत्य कर रहे हो इस कथन के इस वक्त बांग्लादेश सरकार आ रही है, याद रखो अगर तुमने तुरंत अत्याचार बंद नहीं किए, तो तुम्हारी तबाही निश्चित है, क्योंकि पीड़ित की दुआ और अल्लाह की बीच में कोई नहीं होता।। इसी तरह हम भारत सरकार से मांग करते हैं कि वो हस्तक्षेप करे, और सख्त कदम उठाए, साथ ही द्विपक्षीय व्यापार को तुरंत प्रभाव से बंद करे ताकि आर्थिक स्थिति पर असर पड़े।
वर्क विमेन विंग के अलावा राजस्थान के हैड लाइक हसन, मोहम्मद रशीद, मुहम्मद शहीद, एक्सिक्यूटिव लुबेना फिरदौस ने भी संबोधित किया। वर्क हैड लाइक हसन ने बताया कि वर्क संस्था भारत में सतयुग के आगमन के लिए कार्य कर रही है और वह दया और करुणा को प्रत्यक्ष लगती है बांग्लादेश में रह हिंदुओं पर अत्याचार का हम खुलकर विरोध करते हैं। वर्क विमेन विंग से लुबेना फिरदौस ने कहा कि बांग्लादेश के आलिम को अपनी अवाम को समझाना चाहिए और वास्तविक इस्लाम सबके सामने रखना चाहिए अगर वह अपने देश की अल्पसंख्यक आबादी को विश्वास में नहीं लेते हैं तो वह इस्लाम के भी विरुद्ध जा रहे हैं हम इसका विरोध करते रहेंगे तब तक जब तक वहां के हिंदुओं को सुरक्षित भाव और संरक्षण ना मिले।
वर्क की और से मानवाधिकार आयोग में भी शिकायत पत्र प्रेरित किया जा रहा है साथ भारत सरकार से भी अपील की गई है कि वह तत्काल इस पर ध्यान दें।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.




