जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) दी बार एसोसिएशन चौमूं के वार्षिक आम चुनाव 2024-25 की नामांकन प्रक्रिया के दौरान आज नाम वापसी के उपरांत चुनावी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है | मुख्य चुनाव अधिकारी हेमाराम चौधरी, विनोद कुमार शर्मा, पवन कुमार प्रजापति और नानूराम जाट ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए महेंद्र कुमार सैनी, राजेंद्र कुमार शर्मा, श्रवण कुमार चोपड़ा और धीरेंद्र सैनी, उपाध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार शर्मा, अजय सिंह शेखावत और जटाशंकर यादव, महासचिव पद हेतु कुंज बिहारी कुमावत और अश्विनी कुमार मैदान में हैं |
सहायक चुनाव अधिकारी आरएस भदाला और प्रवीण कुमार तंवर ने बताया कि नाम वापसी के उपरांत कोषाध्यक्ष पद पर रोहित यादव, संयुक्त सचिव पद पर गौरीशंकर गुर्जर, सांस्कृतिक सचिव पद पर अभिषेक भदाला, पुस्तकालय सचिव पद पर संजय नटवाड़िया और कार्यकारिणी सदस्य पद पर कमल राज, सुरेंद्र कुमार घील, अरुण यादव और राजेश कुमार गोरा को निर्विरोध निर्वाचित किया गया |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





