आमजन को मिले सरकारी योजनाओं का त्वरित लाभ डॉ. सुदीप कुमावत

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) ब्लॉक जालसू का जयपुर कलक्ट्रेट के आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक डॉ. सुदीप कुमावत ने औचक निरीक्षण कर जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, जन आधार योजना, आय-व्यय लेखों का वर्गीकरण, संस्था आधार, मुख्यमंत्री ई ग्राम परियोजना, आर्थिक गणना, वार्षिक औधोगिक सर्वेक्षण आदि विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली।

डॉ. कुमावत ने जन आधार हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रकरणों का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए और कहा कि राज्य सरकार कि मंशा के अनुरूप गाँव- ढाणी के लोगों की समस्याओ का समाधान हेल्प डेस्क के माध्यम से तुरंत किया जाए।

जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीयन से सम्बंधित समस्याओ के समाधान के साथ राज्य सरकार द्वारा निर्धारित अवधि मे आमजन को प्रमाण पत्र जारी करवाया जाए। उन्होंने सीएचसी, पीएचसी व निजी हॉस्पिटल मे होने वाले संस्थागत प्रसव के मामले मे जच्चा-बच्चा के डिस्चार्ज के साथ ही जन्म प्रणाम पत्र जारी करने के निर्देश दिए। 

सहायक निदेशक डॉ. कुमावत ने बताया की राज्य सरकार ने जन्म-मृत्यु पंजीयन व जन आधार को राजस्थान लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत दी जाने वाली सेवा में शामिल कर रखा है ऐसे में इसकी मॉनिटरिंग मुख्य सचिव व जिला कलक्टर की ओर से नियमित की जाती है।

डॉ. सुदीप कुमावत ने बी.एस.ओ दिव्या शर्मा व ई मित्र संचालक को ई-मित्र प्लस मशीन का उपयोग बढ़ाने व आमजन में जागरूकता लाने हेतु निर्देशित किया तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने हेतु साइन बोर्ड लगवाने, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन समय पर जारी करने एवं विभाग द्वारा जारी परिपत्रों, आदेशों, नियमों का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए जिससे आमजन को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके। निरीक्षण में सहायक निदेशक ने कहा कि जिन लोगों के जन आधार कार्ड नहीं बने है या उनकी ई-केवाईसी नहीं हो पा रही है या उनमें कोई भी समस्या आ रही है तो ब्लॉक जन आधार सहायता केंद्र पर सम्पर्क कर जन आधार कार्ड दुरस्त करवाया जा सकता है। जिससे स्वास्थ्य बीमा योजना व अन्य योजनाओं का लाभ लेने में आमजन को परेशानी नही उठानी पड़े। इस अवसर पर ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी दिव्या शर्मा, सांख्यिकी निरीक्षक ममता चौधरी व कनिष्ठ सहायक विजय तंवर आदि उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments