जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
मकराना (संस्कार सृजन) क्षेत्र के बोरावड रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर ग्राम पंचायत दाबङिया के शिष्टमण्डल ने गांव में घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली कटौती की परेशानी को लेकर पूर्व विधायक श्रीराम भींचर को ज्ञापन देकर समाधान की मांग की |ग्रामवासियों ने बताया कि बिजली की कटौती चल रही है | समय पर बिजली नहीं मिल पा रही है और घरेलू उपभोक्ता बिजली कटौती से परेशान हैं | जिसके कारण घरेलू कामकाज में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है | आमजन को मुसीबतो का सामना करना पड रहा है।
पूर्व विधायक श्रीराम भींचर ने ग्रामीणजनो कि समस्या को गम्भीरता को देखकर मौके पर ही तुरंत एक्सईएन आरपी सोनी को बुलाकर ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराकर बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से देने के निर्देश दिए |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





