जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
सुरेन्द्र कुमार पाण्डे सी.ओ. स्काउट उदयपुर ने जानकारी देते हुऐ बताया कि इस दल में कुल 55 सदस्य मध्य प्रदेश राज्य के सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट व गाइड राज्य प्रतिनिधि, स्काउटर, गाइडर, ट्रेनिंग काउंसलर्स भाग ले रहे है।
भ्रमण के संचालक दल टीम के मुखिया शंकर सिंह ने बताया कि भ्रमण की संचालन व्यवस्थाओं में वीर सिंह यादव, सविता भाटिया, अनुभूति सिंह, आर.डी सोलंकी, मनोज पटेल आदि कमाल संभाल रहे है। यह उदयपुर संभाग मुख्यालय के विभिन्न ऐतिहासिक, धार्मिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर यहाँ की लोक संस्कृति, वेशभूषा, खान-पान, पहनावा, मिनरल्स, प्राकृतिक छटाओं का अवलोकन कर अपनें राज्य में यहाँ की विविधता का प्रदर्शन करेंगे।
भ्रमण के उद्घाटन ध्वजारोहण के साथ हुआ। उद्घाटन समारोह के अवसर पर मनमोहन स्वर्णकार सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट ने सभी संभागियों तथा अधिकारियों का शाब्दिक स्वागत करते हुऐ हर संभव सहयोग करने के लिऐ आश्वस्त किया।
सुरेन्द्र कुमार पाण्डे सी.ओ. स्काउट ने मेवाड के विश्व प्रसिद्ध राजप्रसादों, विश्व के मानचित्र पर अंकित झीलों, धार्मिक स्थलों, प्रकृति से आच्छादित स्थलों की विस्तृत जानकारी देते हुऐ सभी का मेवाडी परंपरानुसार स्वागत अभिनन्दन करते हुऐ अग्रिम शुभकामनाऐं दी की यह भ्रमण पूर्णतः सफल और ऐतिहासिक हो तथा आयोजक दल को मेवाड में हर संभव सहयोग एवं सहायता प्रदान करनें के लिऐ आश्वस्त किया।
उद्घाटन समारोह का संचालन वीर सिंह यादव ने किया | वहीं स्वागत शंकर सिंह सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट ने किया।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





