राजकीय कन्या महाविद्यालय गोविंदगढ़ में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजकीय कन्या महाविद्यालय, गोविंदगढ़ जयपुर में आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय राष्ट्रीय ओषधि तंत्र आयोग के संयुक्त तत्वाधान में देश का प्रकृति परीक्षण राष्ट्रीय कार्यक्रम जो 26.11.2024 से 25.12.2024 दिसंबर तक चलने वाले अभियान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इसमें कॉलेज की छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति सजगता अपने शरीर की बनावट संरचना और स्वस्थ जीवनचर्या को बढ़ावा देने का तरीका बताया गया |

इसमें राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर से आए डॉक्टर्स की टीम जिसका नेतृत्व डॉ. ओमप्रकाश लेखराव ने किया, द्वारा वात, पित्त, कफ का परीक्षण किया गया । इस टीम ने प्रकृति परीक्षण नामक मोबाइल ऐप को डाउनलोड करके उससे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त करने की जानकारी दी | इस मोबाइल ऐप का उपयोग करके जीवनचर्या एवं शरीर से संबंधित पूछे गए लगभग 22 प्रश्नों के उत्तर पूछे गए | उनके जवाब के जवाब के आधार पर शरीर की प्रकृति निर्धारित की गई । 

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के सहभागी छात्राओं एवं संकाय सदस्यों के व्यक्तिगत आहार में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए को भी बताया गया । इस आधार पर एक प्रकृति प्रमाण पत्र भी जनरेट किया गया है | इस प्रमाण पत्र के आधार पर भविष्य में आयुर्वेद केंद्रों पर अपने स्वास्थ्य का परामर्श भी कर सकते हैं | 

यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.बी.एम. सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । ये कार्यक्रम हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन हेल्थी इंडिया के अंतर्गत आयोजित किया गया । इसमें ट्रेंड मेडीकल प्रोफेशनल, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर की टीम के सदस्य डॉ.प्रवीण सिंह यादव, विक्रांत यादव, डॉ.तनु त्यागी , डॉ . विजय लक्ष्मी प्रधान, डॉ . विष्णु प्रजापत, डॉ . योगेश कुमार, डॉ . रौनक कुमार एवं डॉ. प्रवीण कुमार भातरा ने भाग लिया । 

इस मौक़े पर प्रत्येक छात्रा को उनकी प्रकृति के आधार पर एक आहार निर्देशिका भी दी गई जिसमें ऋतु चर्या एवं दिनचर्या के अनुरूप ही खानपान के निर्देशों का पालन करने के विभिन्न बिंदुओं की जानकारी दी गई है। इस दौरान  लगभग 150 छात्रायें तथा संकाय सदस्य डॉ. रजनी गोरा, डॉ. अजय कुमार मूसावट, डॉ. सरिता सैनी, डॉ .निमिता वालिया, डॉ. रिंकू यादव, डॉ. तौसीफ़ हुसैन, डॉ. रमेश चंद, प्रियंका सैनी एवं मुन्नी देवी उपस्थित रहीं ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments