जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ईटावा भोपजी में वर्तमान सत्र 2024 -25 में अध्यनरत कक्षा 9 की 12 छात्राओं को साईकिल वितरण किया गया। साईकिल वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य इंदिरा धनखड़ ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच सुनीता सैनी तथा विशिष्ट अतिथि हनुमत सिंह नाथावत, रामेश्वर बीरानियां, राजकुमार सैनी , भोलू राम मीणा ,संतोष सैनी ,मुरारी योगी, राधेश्याम शर्मा, रामजीलाल सैनी, मूल शंकर मेहता ,रामकरण मीणा, किशन सिंह निरवान, राकेश सैनी तथा स्थानीय ग्राम विकास अधिकारी जगपाल काजला मौजूद रहे।
हनुमत सिंह नाथावत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की अनेक योजनाओं के बारे में अवगत कराया । सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार सैनी ने राज्य सरकार की अनेक फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
साईकिल वितरण कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय के उप्राचार्य हरिराम यादव ,साइकिल वितरण प्रभारी ललिता चौधरी तथा समस्त स्टाफ सदस्य एवं विद्यालय के सभी विद्यार्थी उपस्थिति रहे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





