जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) सरस्वती माता की पूजा अर्चना व वंदना कर राजकीय सीनियर सेकंडरी विद्यालय गिरधारीपुरा में कक्षा 9 की छात्राओं को राजस्थान सरकार द्वारा निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम के तहत अध्ययनरत 30 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गई।
भारतीय रीति रिवाज से छात्राओं को माला पहनाकर, मुंह मीठा करवा कर स्थानीय पार्षद राधेश्याम बोहरा व सुनीता चौधरी उपप्रधानाचार्य , एसडीएमसी सदस्य विधायक प्रतिनिधि संजय शर्मा , हरेंद्र चौधरी , पार्वती महावर, अध्यापकों व अध्यापिकाओं व अभिभावकों की उपस्थिति में साइकिल प्राप्त कर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
साइकिल वितरण कार्यक्रम में सभी छात्राओं को पार्षद राधेश्याम बोहरा द्वारा पढ़ लिख कर गुरूजनों, माता-पिता, परिवारजनों , समाज व क्षेत्र का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





