मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर पूर्व विधायक शर्मा के आह्वान पर रक्तदान शिविरो में युवाओं ने लिया भाग

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र चौमूँ में विभिन्न स्थानों और ब्लड बैंकों में आयोजित रक्तदान शिविरो में पूर्व विधायक और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा के आह्वान पर युवाओ ने बड़- चढ़कर हिस्सा लिया। लिटिल किड्स ऑडिटोरियम में रक्तकोष फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में 114 यूनिट, दुसाद ब्लड बैंक चौमूँ में आयोजित शिविर में 107 यूनिट, ममता ब्लड बैंक चौमूँ में आयोजित शिविर में 44 यूनिट और जीवन ज्योति ब्लड बैंक चौमूँ में आयोजित शिविर में 65 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

कार्यक्रमो में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने शिविरों में शिरकत करते हुए रक्तवीरो का हौसला बढ़ाया। रक्तदान शिविरो में रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है तथा युवाओं को इस प्रकार के सेवाभावी कार्यों में आगे आने के लिए प्रेरित किया। रक्तदान को मानवता का सबसे बड़ा धर्म बताया। इस अवसर पर आयोजको को शिविरो के सफल आयोजन के लिए आभार प्रकट किया।

इस मौके पर भाज.यु.मो. प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन यादव, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि ओमप्रकाश दुसाद, शुभम शर्मा, मुकेश शर्मा, अनुराग शर्मा, केशव सोती, शिक्षाविद मुकेश शर्मा, दीपक बोहरा यूवा अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज गोविंदगढ़, पूर्व सरपंच गोपाल डेनवाल, मनोज शर्मा, अरुण शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments