श्री राधा गोविंद राजकीय महाविद्यालय में हुआ आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) श्री राधा गोविंद राजकीय महाविद्यालय कंवर नगर, ब्रह्मपुरी में राजस्थान राज्य महिला नीति 2021 व महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में निर्भया स्क्वॉड प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया । महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. सुमन भटिया  ने बताया कि वर्तमान परिपेक्ष्य  के बदलते समय में महिला सुरक्षा एक गंभीर और प्राथमिक मुद्दा बन चुका है। महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों और हिंसा की घटनाओं को देखते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित करना अत्यन्त आवश्यक हो गया है।

इसी क्रम में आयुक्तालय, राजस्थान पुलिस से ममता यादव व शीला ने महिला साइबर अपराध व आत्म रक्षा प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी और अलग अलग स्टेप्स के द्वारा डेमो करके छात्राओं को बताया। दोनों महिला अधिकारियों ने महिला सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण की आवश्यकता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह केवल महिलाओं को शारीरिक रूप से सुरक्षित रखने का विषय नहीं है, अपितु उन्हें मानसिक रूप से सशक्त बनाने का भी प्रयास है। आत्मरक्षा के कौशल सीखने से महिलाएं न केवल खुद को सुरक्षित रख सकती हैं | अपितु दूसरों की सहायता भी कर सकती हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को विभिन्न प्रकार की आत्मरक्षा तकनीकों, कानूनी अधिकारों और तकनीकी सहायता का उपयोग करने के तरीके सिखाए गए। इसमें महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर, मोबाइल ऐप्स और पुलिस सहायता का सही तरीके से उपयोग करने की भी जानकारी दी गई। महिलाओं के सशक्तीकरण के इस प्रयास में समाज की भागीदारी भी आवष्यक है। संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों और परिवारों को ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ावा देने और महिलाओं को भाग लेने के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता है।

ममता यादव ने इस अवसर पर महिला सुरक्षा को सुनिश्चित करने पर बल देते हुए बताया कि यह महिलाओं का ही उत्तरदायित्व नहीं है, अपितु पूरे समाज का उत्तरदायित्व है कि वे महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करें। 

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की । कार्यक्रम के दौरान प्रो. नीलम शर्मा, प्रो. स्नेह शर्मा, प्रो. विनोद कुमार, डॉ.विवेक कुमार चूलेट, डॉ. अजित सिंह, अजय कुमार जाखड़, डॉ. संतोष शर्मा, डॉ. वरिंदर सहगल, डॉ.महेश कुमार निठारवल, सुबिता चौधरी, डॉ. संगीता कुमारी, नरेन्द्र कुमार शर्मा व महेश मीणा सहित सभी शैक्षणिक, अशैक्षणिक  एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments