जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच जयपुर द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती महोत्सव का शुभारंभ 16 दिसंबर को भारत नेपाल संस्कृति सम्मेलन द्वारा जयपुर स्थित रतन बाग गार्डन में आयोजित किया गया |
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रवि करण साहू कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश सरकार रहे । अध्यक्षता गोपाल शर्मा विधायक सिविल लाइंस जयपुर ने की | विशेष अतिथि पंडित रामकृष्ण शर्मा पूर्व सांसद भरतपुर,विशिष्ट अतिथि रमा चोपड़ा जिला प्रमुख जयपुर , तुलसीदास त्रिलोकानी सिंधी सेंट्रल एसोसिएशन जयपुर , घनश्याम सिंह प्रधान संपादक जयपुर ब्यूरो राजस्थान, युवराज आचार्य महासचिव इंडो नेपाल पीस फाउंडेशन नेपाल तथा महावीर प्रसाद टोरड़ी विशिष्ट सलाहकार प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल द्वारा योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आरोग्य योग एवं प्राकृतिक चिकित्सालय चौमूं के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राकेश कुमार शर्मा को अटल सेवा श्री अलंकरण से सम्मानित किया गया |किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





